सोमवार, 30 जनवरी 2017

🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

  🌹🌹: श्रीराधे सुप्रभात् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

      ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण ..
               श्री राधा कृष्णाय नमः .

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

चन्द्रमुखी चंचल चितचोरी,
जय श्री राधा
सुघड़ सांवरा सूरत भोरी,
जय श्री कृष्ण
श्यामा श्याम एक सी जोड़ी
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

पंच रंग चूनर, केसर न्यारी,
जय श्री राधा
पट पीताम्बर, कामर कारी,
जय श्री कृष्ण
एकरूप, अनुपम छवि प्यारी
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

चन्द्र चन्द्रिका चम चम चमके,
 जय श्री राधा
मोर मुकुट सिर दम दम दमके,
 जय श्री कृष्ण
जुगल प्रेम रस झम झम झमके
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

कस्तूरी कुम्कुम जुत बिन्दा,
जय श्री राधा
चन्दन चारु तिलक गति चन्दा,
 जय श्री कृष्ण
सुहृद लाड़ली लाल सुनन्दा
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

घूम घुमारो घांघर सोहे,
जय श्री राधा
कटि कटिनी कमलापति सोहे,
 जय श्री कृष्ण
कमलासन सुर मुनि मन मोहे
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

रत्न जटित आभूषण सुन्दर,
जय श्री राधा
कौस्तुभमणि कमलांचित नटवर,
जय श्री कृष्ण
तड़त कड़त मुरली ध्वनि मनहर
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

राधा राधा कृष्ण कन्हैया ,
जय श्री राधा
भव भय सागर पार लगैया ,
जय श्री कृष्ण .
मंगल मूरति मोक्ष करैया
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

मन्द हसन मतवारे नैना,
जय श्री राधा
मनमोहन मनहारे सैना,
जय श्री कृष्ण
मृदु मुसकावनि मीठे बैना
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

श्री राधा भव बाधा हारी,
जय श्री राधा
संकत मोचन कृष्ण मुरारी,
जय श्री कृष्ण
एक शक्ति, एकहि आधारी
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

जग ज्योति, जगजननी माता,
 जय श्री राधा
जगजीवन, जगपति, जग दाता,
 जय श्री कृष्ण
जगदाधार, जगत विख्याता
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

राधा, राधा, कृष्ण कन्हैया,
जय श्री राधा
भव भय सागर पार लगैया,
जय श्री कृष्ण
मंगल मूरति, मोक्ष करैया
श्री राधा कृष्णाय नमः ..

सर्वेश्वरी सर्व दुःखदाहनि,
जय श्री राधा
त्रिभुवनपति, त्रयताप नसावन,
 जय श्री कृष्ण
परमदेवि परमेश्वर पावन
श्री राधा कृष्णाय नम:

त्रिसमय युगल चरण चित ध्यावे,
 जय श्री राधा
सो नर जगत परम पद पावे ,
जय श्री कृष्ण
श्री राधाकृष्ण "भक्त" मन भावे
श्री राधा कृष्णाय नम :

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

  🌹🌹: श्रीराधे सुप्रभात् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे दर्शन दो घन्श्याम ....
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे ..

मंदिर मंदिर मूरत तेरी फिर भी न दीखे सूरत तेरी .
युग बीते ना आई मिलन की पूरनमासी रे ..
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरि अँखियाँ प्यासी रे ..

द्वार दया का जब तू खोले पंचम सुर में गूंगा बोले .
अंधा देखे लंगड़ा चल कर पँहुचे काशी रे ..
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरि अँखियाँ प्यासी रे ..

पानी पी कर प्यास बुझाऊँ नैनन को कैसे समजाऊँ .
आँख मिचौली छोड़ो अब तो घट घट वासी रे ..
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरि अँखियाँ प्यासी रे ..

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

  🌹🌹: श्रीराधे सुप्रभात् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

क्यों आ के रो रहा है, गोविन्द की गली में।
हर दर्द की दवा है, गोविन्द की गली में॥

तू खुल के उनसे कह दे, जो दिल में चल में चल रहा है,
वो जिंदगी के ताने बाने जो बुन रहा है।
हर सुबह खुशनुमा है, गोविन्द की गली में॥

तुझे इंतज़ार क्यों है, इस रात की सुबह का,
मंजिल पे गर निगाहें, दिन रात क्या डगर क्या।
हर रात रंगनुमा है, गोविन्द की गली में॥

कोई रो के उनसे कह दे, कोई ऊँचे बोल बोले,
सुनता है वो उसी की, बोली जो उनकी बोले।
हवाएं अदब से बहती हैं, गोविन्द की गली में॥

दो घुट जाम के हैं, हरी नाम के तू पी ले,
फिकरे हयात क्यों है, जैसा है वो चाहे जी ले।
साकी है मयकदा है, गोविन्द की गली में॥

इस और तू खड़ा है, लहरों से कैसा डरना,
मर मर के जी रहा है, पगले यह कैसा जीना।
कश्ती है ना खुदा है, गोविन्द की गली में॥

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

  🌹🌹: श्रीराधे सुप्रभात् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम,
तेरे चरणों में हैं बसते जग के सारे धाम ..............
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम .........

अयोध्या नगरी में तुम जन्मे , दशरथ पुत्र कहाये,
विश्वामित्र थे गुरु तुम्हारे, कौशल्या के जाये,
ऋषि मुनियों की रक्षा करके तुमने किया है नाम ..........
ज्ञानी - ध्यानी भक्त तुम्हारे, बांटें जग में ज्ञान ................
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम .........

मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम ..................

सुग्रीव-विभीषण मित्र तुम्हारे, केवट- शबरी साधक,
भ्राता लक्ष्मण संग तुम्हारे, राक्षस सारे बाधक,
बालि-रावण को संहारा, सौंपा अदभुद धाम ...........
जटायु सा भक्त आपका आया रण में काम .................
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम .........

मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम ..................

शिव जी ठहरे तेरे साधक, हनुमत भक्त कहाते,
जिन पर कृपा तुम्हारी होती वो तेरे हो जाते,
सबको अपनी शरण में ले लो, दे दो अपना धाम ........
जग में हम सब चाहें तुझसे, भक्ति का वरदान .................
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम ........

मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम ...............
 
मोक्ष-वोक्ष कुछ मैं ना माँगूं , कर्मयोग तुम देना,
जब भी जग में मैं गिर जाऊँ मुझको अपना लेना,
सुंदर अनेक स्वरूप तुम्हारे, करते जग कल्याण .........
कैसे करुँ वंदना तेरी , दे दो मुझको ज्ञान ...................
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम ........

मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम ...............

जो भी चलता राह तुम्हारी, जग उसका हो जाता,
लव-कुश जैसे पुत्र वो पाए, भरत से मिलते भ्राता,
उसके दिल में तुम बस जाना जो ले-ले तेरा नाम .........
भक्ति सहित भक्त ये सौंपे तुझको अपना प्रणाम ........
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम .........
मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम ..................

मनवा मेरा कब से प्यासा, दर्शन दे दो राम ..................
तेरे चरणों में हैं बसते जग के सारे धाम ..............
जय-जय राम सीताराम, जय-जय राम सीताराम ..............

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

  🌹🌹: श्रीराधे सुप्रभात् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

रे मन प्रभु से ,
रे मन प्रभु से प्रीत करो ....

प्रभु की प्रेम भक्ति श्रद्धा से अपना आप भरो ....

रे मन प्रभु से ,
रे मन प्रभु से प्रीत करो ....

ऐसी प्रीत करो तुम प्रभु से प्रभु तुम माहिं समाये , बने आरती पूजा जीवन रसना हरि गुण गाये ...

राम नाम आधार लिये तुम इस जग में विचरो ..

रे मन प्रभु से ,
रे मन प्रभु से प्रीत करो ....

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

रविवार, 22 जनवरी 2017

🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

🌹🌹: प्रभात् भजनामृतम् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

मन की तरंग मार लो बस हो गय भजन ।
आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन ॥
 आऐ हो तुम कहाँ से जाओगे तुम जहाँ ।
 इतना सा बस विचार लो बस हो गया भजन ॥
 कोई तुमहे बुरा कहे तुम सुन करो क्षमा ।
वाणी का स्वर संभार लो बस हो गया भजन ॥
नेकी सब ही के साथ में बन जाये तो करो ।
मत सिर बदी का भार लो बस हो गया भजन ॥
कहना है साफ साफ ये सद्गुरु कबीर का ।
निज दोष को निहार लो बस हो गया भजन ॥

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
🚩🔱 ❄ {«ॐ»«ॐ»«ॐ»} ❄ 🔱🚩

🌹🌹: प्रभात् भजनामृतम् वंदन् :🌹🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

बोल हरि बोल, हरि हरि बोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥टेर॥
नाम प्रभु का है सुखकारी, पाप कटेंगे क्षण में भारी।
नामका पीले अमृत घोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
शबरी अहिल्या सदन कसाई, नाम जपनसे मुक्ति पाई।
नाम की महिमा है बेतोल , केशव माधव गोविन्द बोल॥
सुवा पढ़ावत गणिका तारी, बड़े-बड़े निशिचर संहारी।
गिन-गिन पापी तारे तोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
नरसी भगतकी हुण्डी सिकारी, बन गयो साँवलशाह बनवारी।
कुण्डी अपने मनकी खोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
जो-जो शरण पड़े प्रभु तारे, भवसागरसे पार उतारे।
बन्दे तेरा क्या लगता है मोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
राम-नामके सब अधिकारी बालक वृध्द युवा नर नारी।
हरि जप इत-उत कबहुँ न डोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
चक्रधारी भज हर गोविन्दम्, मुक्तिदायक परमानन्दम्।
हरदम कृष्ण मुरारी बोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
रट ले मन ! तू आठों याम, राम नाममें लगे न दाम।
जन्म गवाँता क्यों अनमोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥
अर्जुनका रथ आप चलाया, गीता कहकर ज्ञान सुनाया।
बोल, बोल हित-चित् से बोल, केशव माधव गोविन्द बोल॥

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

🌹: कृष्णा :: श्री राधा प्रेमी :🌹
https://plus.google.com/113265611816933398824

          🌹एक बार प्रेम से बोलिए ..
          🌸 जय जय " श्री राधे ".....
          🌹प्यारी श्री .....  " राधे "🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※